Site icon Dainik Savera Times

स्टार Prabhu Deva ने खरीदी नई इलेक्ट्रिक लग्जरी कार MG M9, जानिए इसकी खासियत और रेंज

Prabhu Deva MG M9

Prabhu Deva MG M9

Prabhu Deva MG M9: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब फिल्मी सितारे भी इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी बीच मशहूर अभिनेता, निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने नई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV MG M9 को अपने गैरेज में शामिल किया है। हाल ही में यह गाड़ी उनके घर डिलीवर की गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

MG M9: प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV का अनुभव

MG M9 कंपनी की हाई-एंड इलेक्ट्रिक MPV मानी जाती है, जिसे खास तौर पर लग्जरी और कम्फर्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। यह मॉडल आम डीलरशिप की बजाय MG की प्रीमियम डीलरशिप के जरिए बेचा जाता है।

इस MPV का आकार काफी बड़ा है, जिसकी लंबाई 5,270 मिमी है। इसमें तीन रो की सीटिंग दी गई है और कुल 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। दूसरी रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जो लंबे सफर को बेहद आरामदायक बनाती हैं।

ये भी पढ़ें:

इंटीरियर और फीचर्स

कार के अंदर का डिजाइन पूरी तरह प्रीमियम फील देता है। इसमें डुअल-टोन केबिन, वुड फिनिश और एल्यूमिनियम टच दिया गया है, जो इसे लग्जरी लुक प्रदान करता है। बड़े केबिन और खुली डिजाइन की वजह से यात्रियों को काफी स्पेस मिलता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें JBL का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष आरामदायक सुविधाएं दी गई हैं।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

MG M9 में 90 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 548 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 242 बीएचपी की पावर और 350 एनएम टॉर्क जनरेट करती है, जिससे यह बड़ी गाड़ी होने के बावजूद बेहतर परफॉर्मेंस देती है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस तकनीक दी गई है, जो ड्राइविंग को सुरक्षित बनाती है।

ये भी पढ़ें:

कीमत

इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 70.90 लाख रुपये है। यह मॉडल सीधे तौर पर टोयोटा वेलफायर और किआ कार्निवल जैसी लग्जरी MPV को टक्कर देता है, लेकिन इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में एक नया अनुभव पेश करता है।

Exit mobile version