Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rolls-Royce ने पेश की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कार, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

April 17, 2026

Rolls-Royce ने पेश की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कार, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

ऑटो डेस्क: Rolls-Royce ने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कॉन्सेप्ट कार Project Nightingale से पर्दा उठा दिया है। यह कार खासतौर पर अमीर ग्राहकों और कलेक्टर्स के लिए बनाई गई है। इसकी छत खोली जा सकती है, जिससे यह एक कन्वर्टिबल कार बन जाती है। हालांकि भारत में इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने आई है।

डिजाइन

कार के आगे के हिस्से में V शेप का बोनट दिया गया है और बंपर पर स्मूथ फिनिश दी गई है। इसमें चौड़ी पैंथियन ग्रिल दी गई है। इस गाड़ी में हॉरिजॉन्टल हेडलाइट्स की जगह वर्टिकल हेडलाइट्स दी गई हैं। इसमें 24-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ये अब तक किसी भी रोल्स-रॉयस कार में लगे सबसे बड़े पहिए हैं।

इंटीरियर

rolls royce
 

इस कार का इंटीरियर बेहद खास है। इसमें 10,500 छोटी-छोटी LED लाइट्स लगाई गई हैं। कार के अंदर ब्लू और व्हाइट कलर का प्रीमियम लेदर इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड पर काले रंग की लकड़ी से V शेप डिजाइन दिया गया है। कार की छत कैशमीयर और खास फैब्रिक से तैयार की गई है। यह कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है।

बता दें इस कार की सिर्फ 100 यूनिट्स ही बनाएगी। मतलब इस कार को केवल 100 लोग ही खरीद पाएंगे। इसकी डिलीवरी साल 2028 से शुरू हो सकती है। इस कार का नाम ‘Nightingale’ कंपनी के संस्थापक हेनरी रॉयस के फ्रांस स्थित घर के नाम पर रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें