Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किया Himalayan 450 Mana Black Edition, इन बाइक्स को देगा टक्कर

November 22, 2025

रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किया Himalayan 450 Mana Black Edition, इन बाइक्स को देगा टक्कर

ऑटो डेस्क: रॉयल एनफील्ड ने Himalayan 450 Mana Black Edition भारतीय मार्केट में उतार दिया है। इस बाइक की कीमत 3.37 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। यह बाइक भारत में KTM 390 एडवेंचर SW, येज्दी एडवेंचर, BMW G310 GS और Triumph Scrambler 400X को टक्कर देगी।

इंजन


इस बाइक में 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन दिया गया है, जो 39.5 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक 0-100kmph की स्पीड सिर्फ 6-7 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 150-160kmph है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Royal Enfield Himalayan 450 Mana Black Edition में कंफर्ट राइडिंग के लिए 43mm के USD डाउन फोर्क्स और रियर में प्री-लोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअब दिया गया है। दोनों ही सस्पेंशन 200mm तक ट्रेवल कर सकते हैं। वहीं ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल ABS के साथ फ्रंट व्हील पर 320mm का सिंगल डिस्क और रियर में 270mm का डिस्क ब्रेक मिलता है।

फीचर्स

इसमें इंटीग्रेटेड गूगल मैप्स, स्विचेबल रियर ABS, राइडिंग मोड्स, ऑल LED लाइटिंग सेटअप, रियर टेल लाइट्स के साथ 4 इंच का राउंड शेप्ड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हाइट एडजस्टेबल सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें