Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Royal Enfield Himalayan 750: नए अवतार में आ रही दमदार बाइक, 750cc इंजन के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

November 7, 2026

Royal Enfield Himalayan 750: नए अवतार में आ रही दमदार बाइक, 750cc इंजन के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 750: रॉयल एनफील्ड की बाइक पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि कंपनी जल्द ही अपनी नई Himalayan 750 को बाजार में उतार सकती है। यह बाइक खास तौर पर उन लोगों के लिए होगी, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा करना और पहाड़ी रास्तों पर बाइक चलाना पसंद है।

नई Himalayan 750 में पहले से ज्यादा ताकतवर इंजन मिलेगा। इसके अलावा बाइक में बेहतर सस्पेंशन, शानदार ब्रेक और कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे।

Himalayan 750 में मिलेगा दमदार इंजन

Royal Enfield Himalayan 750 में 743cc का एयर और ऑयल कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 7,000 RPM पर 55 BHP की पावर और 5,000 RPM पर 63 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी के मुताबिक, बाइक में 3,500 RPM पर ही करीब 90 फीसदी टॉर्क मिलने लगेगा। इससे बाइक को कम स्पीड पर भी अच्छी ताकत मिलेगी। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा। यह बाइक हाईवे के साथ-साथ खराब और पहाड़ी रास्तों पर भी अच्छी परफॉर्मेंस दे सकती है।

सस्पेंशन और ब्रेक भी होंगे शानदार

Himalayan 750 में मजबूत फ्रेम दिया जाएगा, जिससे खराब रास्तों पर बाइक चलाना आसान होगा। इसके आगे 43mm के Showa USD फोर्क्स मिलेंगे। वहीं पीछे Showa मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। दोनों सस्पेंशन को रास्ते के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा। ब्रेकिंग के लिए बाइक के आगे दो डिस्क ब्रेक और पीछे एक डिस्क ब्रेक मिलेगा। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

मिलेंगे 5 राइडिंग मोड्स

नई Himalayan 750 में पांच राइडिंग मोड दिए जाएंगे। इनमें रोड, रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम मोड शामिल हैं। इनकी मदद से राइडर अपनी जरूरत और रास्ते के हिसाब से बाइक की सेटिंग बदल सकेंगे। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल और 6-एक्सिस IMU जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

4 इंच की TFT स्क्रीन के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

इस बाइक में 4 इंच की गोल TFT स्क्रीन दी जाएगी। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। इस स्क्रीन की मदद से राइडर नेविगेशन, फोन कॉल और म्यूजिक का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा बाइक में टायर प्रेशर चेक करने वाला TPMS फीचर भी मिलेगा। मोबाइल चार्ज करने के लिए इसमें दो Type-C USB पोर्ट दिए जाएंगे। इनमें से एक पोर्ट 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कब लॉन्च होगी Royal Enfield Himalayan 750?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Royal Enfield Himalayan 750 को 26 से 28 नवंबर 2026 के बीच होने वाले Motoverse इवेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें