Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्योहारी सीजन पर डिस्काऊंट के चलते बढ़ी ऑटो और इलैक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री

September 16, 2024

त्योहारी सीजन पर डिस्काऊंट के चलते बढ़ी ऑटो और इलैक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री

बीते कुछ महीनों में ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की मांग में धीमापन के बाद त्यौहारी सीजन में डिस्काऊंट के चलते एक बार फिर मांग वापस लौटती नजर आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि गणोश चतुर्थी और ओणम के कारण ऑटोमोबाइल और इलैक्ट्रॉनिक्स की मांग में बढ़त देखी जा रही है।

रिपोर्ट्स में बताया कि ओणम, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे त्यौहारों को देखते हुए इलैक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन कंपनियां 30 प्रतिशत तक का डिस्काऊंट ग्राहकों को ऑफर कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक ओणम से पहले केरल में मारुति सुजुकी की बुकिंग में 10 प्रतिशत इजाफा हुआ है और गणोश चतुर्थी के पहले दिन महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी यही स्थिति रही है। ओणम के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में 15 से 16 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है।

रिपोर्ट्स में बताया कि त्यौहारी सीजन में गाड़ियों की बिक्री चालू वित्त वर्ष के पहले 5 महीने के औसत 3,30,000 यूनिट्स से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 7 से 8 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। फ्रॉस्ट-फ्री रैफ्रिजरेटर की बिक्री ओणम में 15 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, एकल-डोर वाले रैफ्रिजरेटर की बिक्री में 6 से 7 प्रतिशत की कमी आई है। फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की बिक्री में 12 से 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सैमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की बिक्री 4 से 5} बढ़ी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें