Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगर Jubin Nautiyal ने खरीदी सेकंड हैंड BMW i7, जानें इलेक्ट्रिक कार की खासियत

May 16, 2026

सिंगर Jubin Nautiyal ने खरीदी सेकंड हैंड BMW i7, जानें इलेक्ट्रिक कार की खासियत

ऑटो डेस्क: सिंगर Jubin Nautiyal ने सेकंड हैंड BMW i7 इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। भारत में नई BMW i7 की शुरुआती कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है, लेकिन जुबिन ने सेकंड हैंड मॉडल खरीदा है, जो भारत में लगभग 1.25 करोड़ से 1.40 करोड़ रुपये के बीच मिल जाती हैं। हालांकि जुबिन ने यह कार कितने में खरीदी है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

पावरट्रेन

BMW i7 इलेक्ट्रिक कार में 101.7kWh की बड़ी लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जो 544hp की पावर और 745Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। यह गाड़ी सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 591 से 625 किलोमीटर तक चल सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीन द्वारा दिए गए गिफ्ट, जानें क्यों किया गया ऐसा

फीचर्स

इसमें 31.3 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन दी गई है, जिसमें Amazon Fire TV सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें स्काई लाउंज पैनोरमिक सनरूफ, Bowers & Wilkins 4D साउंड सिस्टम और पीछे बैठने वालों के लिए टचस्क्रीन कंट्रोल, डैशबोर्ड पर बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: नाइजीरिया में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई, ISIS का बड़ा कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें