Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाल सागर संकट से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित, आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद: Audi India chief

February 12, 2024

लाल सागर संकट से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित, आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद: Audi India chief

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक कारों को तैयार करने की संभावनाओं का मूल्यांकन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें समय-समय पर विभिन्न वजहों से भी चुनौती मिलती है। हाल ही में लाल सागर की स्थिति के कारण आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आई है,

जिसका हम 2024 की पहली तिमाही में सामना कर रहे हैं। लेकिन, हमें आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद है।” ढिल्लों 2024 में संभावनाओं और चुनौतियों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ मॉडल के लिए ग्राहकों को आपूर्ति में कुछ सप्ताह की देरी हुई है। हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के बाद

पिछले साल नवंबर से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों में से एक- लाल सागर में कंटेनर जहाजों को हमलों का सामना करना पड़ रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआती चरण में है, और हमें लंबी दौड़ के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आगे चलकर, ऑडी वैश्विक स्तर पर कई नए उत्पाद पेश करने जा रही है और उनमें से कुछ भारत में भी आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें