Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors के यात्री वाहनों की जनवरी से 3% तक बढ़ेगी कीमत

December 9, 2024

Tata Motors के यात्री वाहनों की जनवरी से 3% तक बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत और मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहन कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।

बयान के मुताबिक, जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके पहले मारुति सुजुकी, हुंदै,महिंद्रा एंड ,महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर सहित कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी अगले महीने से वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। लक्जरी वाहन निर्माता र्मिसडीज-बेंज इंडिया,ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें