Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors ने दिया बड़ा झटका…अप्रैल में वाहनों की बढ़ेंगी कीमतें, पढ़ें जानकारी 

March 18, 2025

Tata Motors ने दिया बड़ा झटका…अप्रैल में वाहनों की बढ़ेंगी कीमतें, पढ़ें जानकारी 

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने की मंगलवार को मंशा जाहिर की। कंपनी की ओर से इस साल यह दूसरी बढ़ोतरी होगी। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा, मूल्य समायोजन कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।

मूल्य वृद्धि की सीमा मॉडल और संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने हालांकि प्रस्तावित मूल्य वृद्धि के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी में अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

कंपनी ने सोमवार को कहा था कि वह अगले महीने से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले महीने से अपने सभी मॉडल की कीमतों में चार प्रतिशत तक की वृद्धि करने की योजना की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें