Tata Nexon or Hyundai Venue : अगर आप एक किफायती और दमदार डीज़ल SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में Tata Nexon Diesel और Hyundai Venue Diesel दो पॉपुलर विकल्प हैं। बता दें कि दोनों ही कारें सेगमेंट में अपनी-अपनी खूबियों के कारण मजबूत दावेदारी पेश करती हैं। लेकिन आपके लिए कौन सी बेहतर रहेगी? यहां हम दोनों SUVs की कीमत, परफॉर्मेंस, फीचर्स और सेफ्टी की तुलना करके बताने जा रहे हैं।
बजट वाले ग्राहकों के लिए कौन बेहतर?
Tata Nexon Diesel कीमत के मामले में ज्यादा आकर्षक साबित होती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.01 लाख से शुरू होकर ₹13.42 लाख तक जाती है। वहीं Hyundai Venue Diesel की शुरुआती कीमत करीब ₹9.70 लाख है, जो टॉप वेरिएंट में लगभग ₹15.69 लाख तक पहुंच जाती है। यानी अगर कीमत आपका मुख्य फैक्टर है, तो Nexon ज्यादा वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनकर उभरती है।
किसमें है ज्यादा दम?
बता दें कि दोनों SUVs 1.5-लीटर डीज़ल इंजन के साथ आती हैं, लेकिन इनके आउटपुट और ड्राइविंग फील अलग हैं। Tata Nexon Diesel का 260 Nm टॉर्क हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है। वहीं लंबी दूरी की ड्राइविंग और ओवरटेकिंग में इसकी ताकत साफ महसूस होती है। Hyundai Venue Diesel लगभग 116 PS पावर के साथ शहर में स्मूद और रेस्पॉन्सिव ड्राइविंग देती है। अगर आप अधिकतर हाईवे पर ड्राइव करते हैं, तो Nexon का दमदार टॉर्क आपको ज्यादा पसंद आएगा। शहर में रोजाना उपयोग के लिए Venue ज्यादा सहज महसूस होती है।
माइलेज: कौन देती है ज्यादा बचत?
माइलेज के मामले में Tata Nexon Diesel आगे निकल जाती है। इसका MT 23.23 kmpl और AMT वर्ज़न लगभग 24.08 kmpl का माइलेज देता है। Venue Diesel लगभग 20.99 kmpl (MT) और 17.9 kmpl (AT) का माइलेज देती है। स्पष्ट है कि फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में Nexon बेहतर विकल्प है।
फीचर्स और कम्फर्ट
Nexon में 10.25-इंच डिस्प्ले, डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Venue अपने ADAS, डुअल 12.3-इंच स्क्रीन और 360° कैमरा जैसे मॉडर्न टेक फीचर्स के कारण अधिक प्रीमियम एहसास देती है।
कौन ज्यादा भरोसेमंद?
सेफ्टी में Tata Nexon अपनी 5-स्टार रेटिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण आगे रहती है। Venue भी सुरक्षित है, लेकिन रेटिंग्स में Nexon को बढ़त मिलती है। अगर आप दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और ज्यादा सेफ्टी चाहते हैं, तो Tata Nexon Diesel बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आपको हाई-टेक फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग अनुभव पसंद है, तो Hyundai Venue Diesel आपके लिए सही चुनाव हो सकती है।