New Tata Punch Price & Features: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो-एसयूवी पंच को नए अवतार में पेश कर दिया है। 2026 मॉडल के रूप में आई Tata Punch Facelift पहले से ज्यादा स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी से भरपूर और सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत बताई जा रही है। कंपनी ने इसे नए फीचर्स, अपग्रेडेड पावरट्रेन और कड़े सेफ्टी मानकों के साथ बाजार में उतारा है। तो आइए डिटेल में जानते हैं इस कार के बारे में…
प्रीमियम केबिन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
नई पंच का इंटीरियर पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है। केबिन में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इल्यूमिनेटेड लोगो वाला 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा वॉयस कमांड के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट को भी स्टैंडर्ड किया गया है।
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीरः सांबा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मनाई लोहड़ी
पहली बार टर्बो इंजन का विकल्प
इस बार टाटा ने पंच में बड़ा मैकेनिकल अपडेट दिया है। फेसलिफ्ट मॉडल में अब 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जो करीब 120hp की पावर और 170Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है और दावा है कि कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 11 सेकंड में पकड़ लेती है।
#Watch | Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. has unveiled an all-new version of the Punch, pitching it as a faster, smarter and bolder upgrade of its popular SUV.
The refreshed Tata Punch features enhanced performance, improved comfort, advanced technology and a more muscular… pic.twitter.com/YdacA9lBtM
— Fortune India (@FortuneIndia) January 13, 2026
CNG में भी ऑटोमैटिक का ऑप्शन
कंपनी ने सीएनजी ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी दी है। ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ अब पंच CNG में AMT गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इससे माइलेज के साथ-साथ ड्राइविंग कंफर्ट भी बेहतर होगा। सीएनजी वेरिएंट में लगभग 210 लीटर का उपयोगी बूट स्पेस मिलने का दावा किया गया है।
सेफ्टी में भी टॉप क्लास
सुरक्षा के मामले में नई पंच ने मजबूत प्रदर्शन किया है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा शामिल किए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी सुरक्षित बनाते हैं।
Watch Video : हाईकोर्ट आदेश के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग ने कसी कमर
कीमत और बुकिंग
नई Tata Punch Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है। यह माइक्रो-एसयूवी स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकॉम्पलिश्ड और अकॉम्पलिश्ड+ जैसे कुल छह वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग 13 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक ऑनलाइन या नजदीकी टाटा डीलरशिप के जरिए कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...