Tata Sierra vs MG Hector facelift: भारतीय SUV बाजार में हाल ही में दो अहम अपडेट देखने को मिले हैं। Tata Motors ने अपनी बिल्कुल नई Tata Sierra की कीमतों का ऐलान कर दिया है, वहीं MG Motor ने Hector का नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि अब दोनों SUVs के बेस वेरिएंट की कीमतें लगभग एक-दूसरे के करीब पहुंच गई हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि कम कीमत में कौन सी SUV ज्यादा काम के फीचर्स ऑफर करती है। तो आइए खबर विस्तार से जानते हैं…
कीमत का अंतर
शुरुआती कीमत की बात करें तो Tata Sierra का बेस वेरिएंट MG Hector Style से लगभग 50 हजार रुपये सस्ता रखा गया है। बता दें कि दोनों ही मॉडल्स इंट्रोडक्टरी प्राइस पर आए हैं, इसलिए आगे चलकर इनमें बदलाव संभव है। फिलहाल सीमित बजट में Sierra थोड़ी ज्यादा किफायती नजर आती है।
इंजन विकल्प में बढ़त
MG Hector के बेस वेरिएंट में केवल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि Tata Sierra पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन का विकल्प भी देती है। दोनों ही SUVs फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती हैं, लेकिन इंजन की विविधता के मामले में Sierra आगे निकल जाती है।
एक्सटीरियर लुक और प्रीमियम फील
डिजाइन की बात करें तो Tata Sierra का बेस मॉडल ज्यादा मॉडर्न लगता है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लश डोर हैंडल और कनेक्टेड LED टेललाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। MG Hector में स्टैंडर्ड हेडलैंप और पुल टाइप डोर हैंडल मिलते हैं। दोनों में LED DRL और 17-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, हालांकि Hector में व्हील कवर मौजूद हैं।
इंटीरियर और सेफ्टी
अंदर से दोनों SUVs सिंपल रखी गई हैं। न तो टचस्क्रीन है और न ही म्यूजिक सिस्टम। Sierra में 4-इंच डिस्प्ले और पुश बटन स्टार्ट मिलता है, जबकि Hector में 3.5-इंच डिस्प्ले और रियर सीट रिक्लाइन फीचर दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से दोनों लगभग समान है 6 एयरबैग, ABS-EBD, हिल होल्ड और ISOFIX माउंट्स के साथ। फर्क सिर्फ इतना है कि Sierra में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक है, जबकि Hector में मैनुअल हैंडब्रेक मिलता है।
अगर कम कीमत में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और इंजन विकल्प चाहते हैं, तो Tata Sierra का बेस वेरिएंट ज्यादा आकर्षक साबित हो सकता है। वहीं MG Hector उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो केबिन स्पेस और रियर सीट कम्फर्ट को प्राथमिकता देते हैं।

