Tata Tiago EV : अगर आप रोजाना ऑफिस या शहर में घूमने के लिए किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो Tata Tiago EV आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह कार एक बार चार्ज करने पर लगभग 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। रोजाना 60 किलोमीटर की ड्राइविंग पर इसकी रनिंग कॉस्ट केवल ₹0.77 प्रति किलोमीटर है, जो इसे बाइक और मेट्रो से भी सस्ता बनाती है।
कीमत और वेरिएंट्स
Tata Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये तक जाती है। यह कार चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है- XE MR, XT MR, XT LR और XZ+ Tech Lux LR। कम बजट वाले यूजर्स के लिए मीडियम रेंज वेरिएंट उपयुक्त है, जबकि लंबी रेंज और अधिक पावर चाहने वालों के लिए लॉन्ग रेंज वेरिएंट बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें : टी20 विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने जमाया रंग, जमकर झूमे फैंस
डिज़ाइन और फीचर्स
Tata Tiago EV के एक्सटीरियर में LED हेडलाइट्स, नई सिल्वर ग्रिल स्ट्रिप और 14-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इंटीरियर में ब्लैक-ग्रे डैशबोर्ड, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट), डिजिटल क्लस्टर, कूल्ड ग्लव बॉक्स और 240 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी और सुरक्षा
सेफ्टी के मामले में Tata Tiago EV भरोसेमंद है और इसे ग्लोबल NCAP से 4-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS-EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स और रिवर्स कैमरा जैसी सुविधाएँ हैं। इसके अलावा IP67 वॉटरप्रूफ बैटरी पैक और लिक्विड कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी की सुरक्षा और लंबी उम्र सुनिश्चित करते हैं।
बैटरी, रेंज और चार्जिंग
Tata Tiago EV में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं– 19.2 kWh (मीडियम रेंज) और 24 kWh (लॉन्ग रेंज)। मीडियम रेंज वेरिएंट 60 bhp की पावर और 110 Nm टॉर्क प्रदान करता है और इसकी रेंज 250-275 किलोमीटर है। वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट 74 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क के साथ 293-315 किलोमीटर तक चल सकता है।
ये भी देखें : हिमाचल: HRTC बस ड्राइवरों में थप्पड़बाज़ी, वीडियो वायरल
चार्जिंग के लिए 3.3 kW AC होम चार्जर से बैटरी फुल चार्ज होने में लगभग 9.4 घंटे लगते हैं, जबकि DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्ज केवल 57 मिनट में पूरा होता है। कंपनी बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी भी देती है।
स्पेशल ऑफर
कंपनी MY24 और MY25 मॉडल Tiago EV पर 1.50 लाख रुपये तक का आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिससे यह और भी किफायती विकल्प बन गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...