Site icon Dainik Savera Times

Tesla ने गुरुग्राम में शुरू किया पहला चार्जिंग स्टेशन, लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान

tesla first charging station

tesla first charging station

ऑटो डेस्क: इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने भारत में अपने कदम और मजबूत करते हुए गुरुग्राम में पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। यह चार्जिंग स्टेशन डीएलएफ होराइजन सेंटर में टेस्ला सेंटर खुलने के बाद चालू किया गया है। इसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और ग्राहकों को तेज व आसान चार्जिंग की सुविधा देना है। कंपनी धीरे-धीरे भारत में अपना चार्जिंग नेटवर्क बढ़ा रही है ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

गुरुग्राम का यह चार्जिंग स्टेशन होराइजन सेंटर के सरफेस पार्किंग एरिया में बनाया गया है। यहां ग्राहकों को फास्ट चार्जिंग और सामान्य चार्जिंग दोनों विकल्प मिलते हैं। स्टेशन पर चार आधुनिक V4 सुपरचार्जर लगाए गए हैं, जिनसे कार बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा यहां तीन डेस्टिनेशन चार्जर भी मौजूद हैं, जो उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जो अपनी गाड़ी लंबे समय तक पार्क करते हैं। कम समय के लिए रुकने वाले ग्राहक सुपरचार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं और ज्यादा देर रुकने वालों के लिए डेस्टिनेशन चार्जर बेहतर विकल्प हैं।

ये भी पढ़ें: Odisha News: दहीबड़ा खाने से 70 से अधिक लोग हुए बीमार, इलाके में मचा हड़कंप

टेस्ला के अनुसार, सुपरचार्जर की मदद से सिर्फ 15 मिनट में मॉडल Y कार को करीब 275 किलोमीटर तक चलने की रेंज मिल सकती है। इतनी रेंज गुरुग्राम से जयपुर जैसी यात्रा के लिए पर्याप्त मानी जाती है। कंपनी का कहना है कि उसकी चार्जिंग तकनीक बेहद आसान है, जिसमें बस चार्जर प्लग करना होता है और कुछ ही समय में कार चार्ज हो जाती है।

टेस्ला की चार्जिंग सुविधा को मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक ऐप पर चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन देख सकते हैं, यह जान सकते हैं कि चार्जर खाली है या नहीं, चार्जिंग की स्थिति को लाइव ट्रैक कर सकते हैं और चार्ज पूरा होने पर नोटिफिकेशन भी पा सकते हैं। भुगतान की सुविधा भी ऐप के माध्यम से दी जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया बिना किसी झंझट के पूरी हो जाती है।

गुरुग्राम के अलावा टेस्ला दिल्ली और मुंबई में भी अपने चार्जिंग स्टेशन चला रही है। इन शहरों में भी सुपरचार्जर और डेस्टिनेशन चार्जर दोनों की सुविधा उपलब्ध है। भारत में टेस्ला मॉडल Y की शुरुआती कीमत करीब ₹9.89 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को घर पर चार्जिंग सेटअप की सुविधा भी प्रदान कर रही है, जिससे इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल और भी आसान हो सके।

Video: Rajasthan में भीषण सड़क हादसा: बजरी से भरा ट्रक कार पर पलटा, चार की मौत

Exit mobile version