इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के शिकागो शहर के नजदीक नेपर्विल इलाके में शुक्रवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। यहां रूट 59 पर चल रही एक टेस्ला मॉडल Y कार दुर्घटना का शिकार हो गई और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार चला रहे व्यक्ति को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो गई, जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, 37 साल का व्यक्ति 2025 मॉडल की टेस्ला Y चला रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण कार पहले सड़क पर चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना के कस्तूरबा गांधी स्कूल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, कीड़ों वाला खाना और गंदा पानी पीने को मजबूर छात्र
ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने दिखाई बहादुरी
हादसे के समय संयोग से एक ऑफ-ड्यूटी नेपर्विल पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बिना किसी देरी के जलती हुई कार से ड्राइवर को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। इसके कुछ ही मिनटों बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हादसे के बाद मौके पर का दृश्य बेहद भयावह था। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में टेस्ला कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आई। सड़क पर मलबा फैला हुआ था और कार से काला धुआं उठता देखा गया। दमकलकर्मी काफी देर तक आग बुझाने और वाहन को ठंडा करने में जुटे रहे। सुरक्षा के लिहाज से हेलिकॉप्टरों की मदद से भी पूरे इलाके पर नजर रखी गई।
$tsla Big accident on RT59 ILlinois . Tesla in flames . Hoping everyone is safe . pic.twitter.com/6SYSNsVWbv
— DeMystifyTrade (@eMotion22424257) January 9, 2026
आग बुझाने के लिए किया खास तकनीक का इस्तेमाल
फायर ब्रिगेड ने इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी में लगी आग को काबू में करने के लिए विशेष उपकरण का उपयोग किया। इस उपकरण को ‘पोसाइडन नोजल’ कहा जाता है। यह तकनीक खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों में आग लगने की स्थिति में इस्तेमाल की जाती है, जिससे बैटरी को ठंडा कर आग को फैलने से रोका जा सके।
बता दें यह पहली बार नहीं है, जब टेस्ला वाहनों में आग लगने की खबर सामने आई हो। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें चलते समय टेस्ला कारों में आग लगती दिखाई दी है। हाल ही में एक अन्य वीडियो में एक लाल रंग की टेस्ला कार अचानक पीछे से आग पकड़ लेती है, जिसके बाद ड्राइवर समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना लेता है।
ये भी पढ़ें: केसी त्यागी की JDU से हो गई छुट्टी! कुछ दिन पहले CM नीतीश के लिए मांग रहे थे भारत रत्न

