Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Jimny में कंपनी ने दिए कमाल के फीचर्स, ऑल पर्पस कार के तौर पर किया डिजाइन

April 6, 2024

Maruti Jimny में कंपनी ने दिए कमाल के फीचर्स, ऑल पर्पस कार के तौर पर किया डिजाइन

नई दिल्ली: एसयूवी इंडियन मार्केट में एक साल पूरा करने जा रही है। जिम्नी को मारुति सुजुकी ने जून 2023 में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे भारत के अलावा कई देशों में बेच रही है। भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल कई मामलों में काफी खास है।क्योंकि इसके फीचर्स बहुत खास दिए है।

वही अगर बात करे इसके फीचर्स की मारुति जिम्नी में कंपनी ने 5 दरवाजे दिए हैं। इस वजह से जिम्नी की पिछली सीट में बैठने वाले लोगों को कार में बैठने में कोई परेशानी नहीं होती है। इस एसयूवी में 5 लोग आसानी और पुरे कंफर्टबले से बैठ सकते है। इसके साथ जिम्नी में स्टैंडर्ड तौर पर 4 व्हील ड्राइव सिस्टम मौजूद है।

यानी कोई भी वैरिएंट खरीदने पर 4 व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा। दरअसल कंपनी ने जिम्नी को एक ऑल पर्पस कार के तौर पर डिजाइन किया है। कंपनी ने इसमें ऐसे सस्पेंशन सेटअप का इस्तेमाल किया है ये हर तरह की सड़क पर बेहतर परफॉर्म करता है।

इसे आप सिटी में ही नहीं बल्कि ऑफ रोड भी इस्तेमाल भी कर सकते है। जिम्नी में आपको बूटस्पेस में सामान रखने के लिए काफी अच्छी जगह मिल जाती है। इसमें 208 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे पीछे की सीटों को नीचे गिराकर 332 लीटर तक बढ़ा सकते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें