TVS Radeon Mileage: अगर आप कम बजट में एक माइलेज फ्रेंडली और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Radeon आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यह बाइक एक्स-शोरूम कीमत 55,100 रुपये से शुरू होती है और बजाज प्लेटिना और हीरो स्प्लेंडर प्लस जैसी बाइक्स को टक्कर देती है।
इंजन और प्रदर्शन
TVS Radeon में 109.7 सीसी का ड्यूरालाइफ इंजन दिया गया है, जो इको-थ्रस्ट ईंधन इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स है और यह शहर के ट्रैफिक में भी आसान हैंडलिंग देती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 kmph है।
ये भी पढ़ें :
माइलेज और रेंज
TVS Radeon का क्लेम्ड माइलेज 73.68 kmpl है, जबकि रियल-लाइफ में यह 62-70 kmpl के बीच माइलेज देती है। फुल टैंक होने पर बाइक की रेंज 700 किलोमीटर से अधिक है, जिससे यह रोज़मर्रा की यात्रा और लंबी ड्राइव दोनों के लिए उपयुक्त है।
फीचर्स
TVS Radeon कई आधुनिक फीचर्स के साथ आती है:
–रियल-टाइम माइलेज डिस्प्ले
–LED DRLs
–बड़ी और आरामदायक सीट
–USB चार्जिंग पोर्ट
–साइड स्टैंड कट-ऑफ
–सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
–ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस
–ब्रेक और व्हील्स
ये भी देखें :
इस बाइक के सभी वेरिएंट में 18 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं। फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक (टॉप वेरिएंट में 240 mm डिस्क ब्रेक) और रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी उपलब्ध है। TVS Radeon की यह विशेषताएँ इसे शहर और ग्रामीण इलाकों दोनों में आरामदायक और भरोसेमंद बाइक बनाती हैं।

