ऑटो डेस्क: Triumph Speed Triple 1200 RX बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस बाइक की कीमत 23.07 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। इसकी केवल 1,200 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। लेकिन कंपनी ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि भारत को कितनी यूनिट्स सेल के लिए दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: महासू देवता मंदिर में बूढ़ी दिवाली मनाने की मिली अनुमति, हाईकोर्ट ने हटाई पांच साल पुरानी रोक
डिजाइन

इसमें ड्युअल-टोन Triumph Performance Yellow/Granite, कार्बन-फाइबर फ्रंट मडगार्ड, हल्का Akrapovic टाइटेनियम साइलेंसर, RX लोगो के साथ परफॉर्मेंस सीट, लो-सेट क्लिप-ऑन हैंडलबार, रियर-सेट फुटपैग्स दिए गए हैं।
दमदार इंजन
इसमें 1,163cc इनलाइन-3 लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 180 hp की पावर और 128 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए Triumph Speed Triple 1200 RX में ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स और ब्रेम्बो एमसीएस रेडियल मास्टर सिलेंडर से जुड़ा ट्विन-डिस्क सेटअप है। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो इसमें पहले की तरह ही Ohlins Smart EC 3.0 एक्टिव सस्पेंशन और Ohlins SD EC स्टीयरिंग डैम्पर दिया गया है।
Video : DIG भुल्लर मामले में बड़ा खुलासा! देखिए कैसे अंजाम दी गई थी पैसों की हेराफेरी