ऑटो डेस्क. TVS Motor ने अपनी Apache RTX 300 एडवेंचर बाइक मार्केट में उतार दी है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.99 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल एडवेंचर और कम्फर्ट दोनों का बेहतरीन मेल है। TVS Apache RTX 300 का मुकाबला Royal Enfield Scram 440, KTM 250 Adventure और Yezdi Adventure जैसी बाइक्स से होगा।

इंजन
यह बाइक नए RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसमें 299.1cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है, जो 36PS की पावर और 28.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच से लैस है। इसमें 4 राइड मोड्स -Urban, Rain, Tour और Rally दिए गए हैं।

फीचर्स
TVS Apache RTX 300 में एक फुल-कलर TFT डिस्प्ले है जो स्पीड, कॉल और SMS अलर्ट, सेगमेंट-फर्स्ट मैप मिररिंग, गोप्रो कंट्रोल जैसी कई डिटेल दिखाती है। सेफ्टी के लिए इसमें ABS मोड (रैली, अर्बन और रेन), ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड), क्रूज कंट्रोल और TPSM जैसे फीचर्स हैं। वहीं यूजर्स इसे वाइपर ग्रीन, टार्न ब्रॉन्ज़, मेटैलिक ब्लू, लाइटनिंग ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

मेष: दिन शुभ रहेगा...