Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

TVS Motor कंपनी की बिक्री नवंबर में 10% बढक़र 4,01,250 इकाई पर पहुंची 

December 1, 2024

TVS Motor कंपनी की बिक्री नवंबर में 10% बढक़र 4,01,250 इकाई पर पहुंची 
नई दिल्ली:  टीवीएस मोटर कंपनी की नवंबर में कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढक़र 4,01,250 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 3,64,231 इकाई थी।टीवीएस मोटर कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि पिछले महीने कुल दोपहिया वाहन बिक्री 12 प्रतिशत बढक़र 3,92,473 इकाई हो गई, जबकि नवंबर, 2023 में यह 3,52,103 इकाई थी। नवंबर, 2024 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढक़र 3,05,323 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 2,87,017 इकाई थी।
कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसकी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री 57 प्रतिशत बढक़र 26,292 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 16,782 इकाई थी। कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर में कम होकर 8,777 इकाई रह गई, जो नवंबर, 2023 में 12,128 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि उसका निर्यात पिछले महीने 25 प्रतिशत बढक़र 93,755 इकाई हो गया, जो नवंबर, 2023 में 75,203 इकाई था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें