नई दिल्ली: दोपहिया और तिपहिया वाहन सेगमेंट में वैश्विक अग्रणी, टीवीएस मोटर कंपनी (TVSM) ने आज भारत के सबसे तेज़ हाइपर स्पोर्ट स्कूटर TVS NTORQ 150 लॉन्च करने की घोषणा की। यह स्कूटर 149.7cc रेस-ट्यून इंजन से संचालित है और इसका डिज़ाइन स्टील्थ एयरक्राफ्ट से प्रेरित है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,19,000 रखी है। नया NTORQ 150 उच्च प्रदर्शन, स्पोर्टी डिज़ाइन और अत्याधुनिक तकनीक का संगम है, जिसे खास तौर पर नई पीढ़ी के राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
डिज़ाइन और तकनीक का अनोखा संगम
TVS NTORQ 150 में MULTIPOINT प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एरोडायनामिक विंगलेट्स, स्पोर्टी टेल लैंप और कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका सिग्नेचर मफलर नोट रेसिंग डीएनए की झलक देता है। हाई-रेज़ोल्यूशन TFT क्लस्टर के साथ आने वाला यह स्कूटर 50 से अधिक स्मार्ट फीचर्स से लैस है, जिनमें Alexa और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लाइव ट्रैकिंग, कॉल/मैसेज अलर्ट, OTA अपडेट और आखिरी पार्किंग लोकेशन जैसी खूबियाँ शामिल हैं।
शानदार परफॉर्मेंस
नया स्कूटर 149.7cc O3C Tech इंजन के साथ आता है, जो 13.2 PS पावर (7000 rpm पर) और 14.2 Nm टॉर्क (5500 rpm पर) जनरेट करता है। 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार यह स्कूटर केवल 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा है। यह परफॉर्मेंस इसे अपने सेगमेंट का सबसे दमदार स्कूटर बनाता है।
स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक
स्कूटर का डिज़ाइन आक्रामक और आधुनिक है। इसमें जेट-प्रेरित वेंट्स, एरोहेड फ्रंट डिज़ाइन, नेकेड मोटरसाइकिल-स्टाइल हैंडलबार और स्पोर्ट-ट्यून सस्पेंशन दिए गए हैं। गेमिंग कंसोल से प्रेरित TFT डिस्प्ले और सिग्नेचर ‘T’ टेललैंप इसके विजुअल अपील को और बढ़ाते हैं। इसके साथ ही स्टब्बी मफलर और हल्के अलॉय व्हील्स इसकी रेस-ब्रेड पहचान को मजबूत करते हैं।
सुरक्षा और आराम में नंबर वन
TVS NTORQ 150 को सेगमेंट-फर्स्ट सुरक्षा फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रैश और चोरी अलर्ट, हैज़र्ड लैंप, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग और फॉलो-मी हेडलैम्प जैसी सुविधाएं दी गई हैं। आराम के लिए टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, एडजस्टेबल ब्रेक लीवर, पेटेंटेड E-Z सेंटर स्टैंड और 22 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
रंग और वेरिएंट्स
यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड मॉडल स्टील्थ सिल्वर, रेसिंग रेड और टर्बो ब्लू कलर में मिलेगा। वहीं TFT क्लस्टर से लैस वेरिएंट नाइट्रो ग्रीन, रेसिंग रेड और टर्बो ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।
कंपनी की टिप्पणी
टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनिरुद्ध हलदर ने कहा, “20 लाख से अधिक NTORQ राइडर्स और 50 से ज्यादा राइड ग्रुप्स इस ब्रांड की ताकत को दर्शाते हैं। नया TVS NTORQ 150 न केवल आकर्षक डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस का प्रतीक है, बल्कि जेनरेशन Z की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी तैयार किया गया है।”

