Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Upcoming Cars: जल्द लॉन्च होंगी ये 3 कारें, जानिए क्या है खासियत?

July 19, 2026

Upcoming Cars: जल्द लॉन्च होंगी ये 3 कारें, जानिए क्या है खासियत?

Upcoming Cars in India: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। जल्द ही भारत में 3 नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। इनमें शानदार लुक, नए फीचर्स, अच्छा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। कुछ कारें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएंगी, जिससे कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय की जा सकेगी।

Maruti Suzuki Brezza Facelift

मारुति सुजुकी 24 जुलाई को नई Brezza Facelift लॉन्च कर सकती है। इसमें नया फ्रंट लुक, LED लाइट्स, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें नया टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।

ये भी पढ़े :

JSW MG Motor Hybrid SUV

JSW MG Motor की नई हाइब्रिड SUV भी जल्द लॉन्च होगी। यह कार पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों पर चलेगी। शहर में कम दूरी के लिए इलेक्ट्रिक मोड और लंबी यात्रा के लिए पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे ईंधन की बचत होगी।

ये भी पढ़े :

Honda ZR-V Hybrid

Honda अपनी नई ZR-V Hybrid भी जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक फुल टैंक में करीब 1,300 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें ज्यादा स्पेस, आरामदायक सीटें और कई नए सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें