Dainik Savera Times

Upcoming Cars in November: इस महीने लॉन्च होंगी ये 3 नई कारें, जानें कीमत और फीचर्स

Upcoming Cars in November

Upcoming Cars in November 2026: नवंबर का महीना कार खरीदने वालों के लिए खास होने वाला है। बता दें कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में टोयोटा, मिनी और विनफास्ट जैसी कंपनियां अपनी नई कारें लॉन्च कर सकती हैं। इनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए खबर में विस्तार से जानते हैं इन कारों की कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में…

1. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट

आपको बता दें कि टोयोटा अपनी फेमस इनोवा हाइक्रॉस का नया मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसमें नई ग्रिल, LED लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं इसके अलावा कार में 12.3 इंच की टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। इसकी संभावित कीमत 20 लाख से 33.50 लाख रुपये तक हो सकती है।

Toyota Innova Hycross Facelift
Toyota Innova Hycross Facelift

2. मिनी कूपर SE इलेक्ट्रिक

इसके साथ ही मिनी इंडिया अपनी नई इलेक्ट्रिक कार कूपर SE लॉन्च कर सकती है। इसमें 54.2 kWh की बैटरी मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 400 किलोमीटर तक चल सकती है। इस कार में 218 PS की पावर मिलेगी। यह सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी संभावित कीमत 50 लाख से 55 लाख रुपये हो सकती है।

Mini Cooper SE Electric

3. विनफास्ट VF3 मिनी इलेक्ट्रिक SUV

बता दें कि वियतनाम की कंपनी विनफास्ट अपनी छोटी इलेक्ट्रिक SUV VF3 लॉन्च कर सकती है। इस कार का डिजाइन बॉक्सी होगा। इसमें 18.64 kWh की बैटरी मिल सकती है, जो फुल चार्ज होने पर करीब 210 किलोमीटर की रेंज देगी। छोटे साइज की वजह से इसे शहर में चलाना आसान हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।

VinFast VF3 Mini Electric SUV

कौन-सी कार है खास?

नवंबर के आखिरी हफ्ते में आने वाली ये तीनों कारें अलग-अलग पसंद के लोगों के लिए होंगी। बड़ी फैमिली के लिए टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, प्रीमियम कार पसंद करने वालों के लिए मिनी कूपर SE और छोटी इलेक्ट्रिक SUV चाहने वालों के लिए विनफास्ट VF3 अच्छा विकल्प हो सकती है।

Exit mobile version