Tata Sierra को लेकर भारतीय बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नवंबर 2025 में लॉन्च हुई इस SUV को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसके चलते इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ती बुकिंग के कारण अब इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
कितनी है वेटिंग?
कंपनी डीलरशिप्स के अनुसार, Sierra पर औसतन 4 से 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। खासतौर पर इसके बेस वेरिएंट Smart Plus की मांग अधिक होने से इस पर करीब 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट्स की डिलीवरी अपेक्षाकृत जल्दी, लगभग 3 से 4 महीने में मिल रही है।
ये भी पढ़ें :
कीमत और इंजन विकल्प
Tata Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। इसका एंट्री-लेवल Smart Plus वेरिएंट 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है। वहीं 1.5-लीटर Kryojet डीजल इंजन के साथ उपलब्ध बेस मॉडल की कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है।
Pure और Pure Plus वेरिएंट्स
Sierra के Pure वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.99 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Pure Plus ट्रिम की कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होकर 17.49 लाख रुपये तक पहुंचती है। इन वेरिएंट्स में फीचर्स और टेक्नोलॉजी के स्तर पर कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं।
ये भी देखें :
Adventure और अन्य वेरिएंट्स
Adventure ट्रिम में तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 15.29 लाख रुपये से 16.79 लाख रुपये के बीच है। Adventure Plus के चार वेरिएंट बाजार में मौजूद हैं, जिनकी कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होकर 18.49 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा Accomplished और Accomplished Plus वेरिएंट्स भी पेश किए गए हैं, जिनमें प्रीमियम फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है।
क्यों बढ़ रही है मांग?
आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, पावरफुल इंजन विकल्प और प्रतिस्पर्धी कीमत के चलते Sierra ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि लॉन्च के कुछ ही महीनों में इसकी वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है।अगर आप Tata Sierra खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से वेटिंग पीरियड की ताजा जानकारी जरूर ले लें, ताकि डिलीवरी को लेकर सही अनुमान लगाया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...