Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vivo ने दिया बड़ ऑफर, 3000 रुपये सस्ता किया इन फोनो का दाम, जानिए कौन कौन से है ये फोन

February 1, 2024

Vivo ने दिया बड़ ऑफर, 3000 रुपये सस्ता किया इन फोनो का दाम, जानिए कौन कौन से है ये फोन

अगर आप नया नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Vivo ने अपने दो हैंडसेट्स की कीमतों में कटौती कर दी है. चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने अफोर्डेबल फोन Vivo Y27 और मिड रेंज डिवाइस Vivo T2 की कीमतें कम की है. Vivo Y27 की कीमतों में 3000 रुपये की कटौती हुई है।

वहीं Vivo T2 की कीमत भी 3000 रुपये कम हुई है. इसके साथ ही कंपनी ने Vivo Y200 5G का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.

Vivo Y27 की कीमत और फीचर्स

वीवो का ये हैंडसेट अब 11,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. ये कीमत फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. स्मार्टफोन खरीदते हुए कंज्यूमर्स को 1000 रुपये का कैशबैक चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था. उस वक्त इसकी कीमत 14,999 रुपये थी. हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत 3000 रुपये घटा दी है. इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट और दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Vivo Y27 में 2.5D की ग्लास बॉडी मिलती है. इसमें 6.64-inch का FHD+ डिस्प्ले मिलता है. हैंडसेट MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6GB RAM मिलता है. फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Vivo T2 5G की कीमत और फीचर्स
इस फोन को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था. इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. हालांकि, अब इसकी कीमत 15,999 रुपये हो गई है. वहीं इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब घटकर 17,999 रुपये का हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें