ऑटो डेस्क. इटालियन टू-व्हीलर कंपनी VLF ने भारत में अपना पहला स्कूटर Mobster 135 लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपए रखी गई है, जो पहले 2,500 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 1.38 लाख रुपए हो जाएगी। अभी भी लगभग 1,500 यूनिट्स के लिए ग्राहक इस शुरुआती ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी इस स्कूटर की डिलीवरी नवंबर में शुरू करेगी। यह स्कूटर TVS NTorq 150, Hero Xoom 160, Aprilia SR 175 और Yamaha Aerox 155 जैसे पॉपुलर स्कूटर्स को टक्कर देगा।
फीचर्स

इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कीलेस इग्निशन और ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, इल्युमिनेटेड स्विचगियर, ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन
VLF Mobster 135 में 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 12 bhp की पावर और 11.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये पावर आउटपुट इसे सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्कूटरों में शामिल करता है।
लुक और डिजाइन
इस स्कूटर को इटैलियन डिजाइनर Alessandro Tartarini ने तैयार किया है। इसमें ट्विन LED हेडलैम्प्स, DRLs, ऊंचा फ्लाईस्क्रीन और एक्सपोज़्ड हैंडलबार दिया गया है। स्पोर्टी लुक देने के लिए साइड पैनल्स में शार्प डिजाइन है। वहीं सीट कॉम्पैक्ट डिजाइन में है। ग्राहक इस स्कूटर को दो रंगों- रेड और ग्रे में खरीद सकेंगे। इसमें 12-इंच अलॉय व्हील्स लगे हैं, जिनमें फ्रंट पर 120 सेक्शन और रियर पर 130 सेक्शन टायर मिलते हैं।