Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Volkswagen-दैनिक सवेरा AUTO EXPO: ऑटो एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को मिलेंगे स्पैशल ऑफर्स व आकर्षक उपहार

October 7, 2024

Volkswagen-दैनिक सवेरा AUTO EXPO: ऑटो एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को मिलेंगे स्पैशल ऑफर्स व आकर्षक उपहार

जालंधर। दैनिक सवेरा व फॉक्सवैगन की ओर से 18,19 व 20 अक्टूबर को गुरु गोबिंद स्टेडियम,जालंधर में आयोजित ऑटो एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से कार व गाड़ियों की खरीद पर स्पैशल ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलाबा विजिटर्स को दैनिक सवेरा की ओर से भी आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। ऑटो एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को एक ही प्लेटफार्म पर प्रमुख बांड्स की कार व बाइक्स की विशेषताएं जानने का अवसर मिलेगा।

दैनिक सवेरा ऑटो एक्सपो में जगुआर, लैंड रोवर, फॉक्सवैगन, लग्जरी राइड, होंडा, हुंडई, फोर्ड, टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स,टोयोटा,किया मोटर्स ,मारुति, रेनॉल्ट, स्कोडा, महिन्दरा, निसान जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स अपनी कारें लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हालें जैविडसन, केटीएम,

बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया जाएगा गेमिंग जोन

ऑटो एक्सपो में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा गया है। लाइव बैंड व सिंगिंग परफॉर्मेंस ऑटो एक्सपो का आकर्षण होंगी। इसके साथ ही ऑटो एक्सपो में बच्चों के मनोरंजन के लिए मेमिग जोन भी बनाया जाएगा। फूड कोर्ट में लोगों को जायकेदार व लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसी तरह ऑटो एक्सपो में बैंकिग व फाइनांस संबंधी जानकारी देने के लिए भी कंपनियां पहुंच रही हैं। एक्सपो में इंजीनियरिंग कालेजों के छात्र खुद की ओर से तैयार किए गए ऑटो मोबाइल ब्रोडक्ट्‌स भी डिस्प्ले करेंगे।

ऑटो असैसरी कंपनियां भी पेश करेंगी अपने प्रोडक्ट्स

ऑटो एक्सपो में महानगर की प्रमुख ऑटो असैसरी कंपनियां भी पहुंच रही हैं। इन कंपनियों की ओर से ऑटो एक्सपो के विजिटर्स को स्पैशल डिस्काऊंट भी दिया जाएगा। उक्त कंपनियों के पास सभी प्रमुख ऑटो मोबाइल कंपनियों की असैसरी उपलब्ध रहेंगी।

बैंक व फाइनांस

पंजाब नेशनल बैंक, सीबीआई,आंध्रा बैंक, विजया बैंक, सिंडीकेट बैंक।

टायर व एलॉय कंपनी

अपोलो टायर्स,व्हील केयर,मॉन्क टायर्स, जी-मैक्स।

एनफील्ड, सुजुकि, होंडा, बजाज, हीरो, टी.वी.एस. ऑटोमोबाइल अपने बाइकस प्रदर्शित करेंगे। ऑटो एक्सपो में प्रमुख बैंकिग, फछनास, ऑटो असैसरीज कंगनी भी अपने उत्पाद लेकर पहुंच रही है। दैनिक सवेरा की ओर से ऑटो एक्सपो के पहले दिन 18 अक्टूबर को भव्य कार रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। कार रैली सुबह 11 बजे एक्सपी के आयोजन स्थल से शुरू होगी। कार रैली गुरु गोबिंद स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौकों से होते हुए प्रदर्शनी स्थल पर समाप्त होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें