ऑटो डेस्क: Volkswagen Tayron R-Line भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस गाड़ी की कीमत 46.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। इस गाड़ी की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक ग्राहक 51 हजार रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। Tayron R-Line का मुकाबला Toyota Fortuner से होगा।

इंजन
इस गाड़ी MQB EVO प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसमें 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन है, जो 204hp और 320nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी केवल 7.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 224 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स
Volkswagen Tayron R-Line में 15 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल कॉकपिट, 12 तरह की इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, वेंटिलेशन, मसाज, मेमोरी फंक्शन, 700 वॉट का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल एसेंट, डिसेंट असिस्ट, लेवल 2 ADAS, 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, वायरलेस चार्जिंग और डुअल USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।