Dainik Savera Times

भारत में लॉन्च हुआ Yamaha Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है खासियत

ऑटो डेस्क: Yamaha Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में उतार दिया गया है, जिसकी कीमत 2,81,600 रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। यह सिर्फ दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और चेन्नई में उपलब्ध है। Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox 155 ICE स्कूटर का EV वर्जन है।

पावरट्रेन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh की दो रिमूवल बैटरियां दी गई हैं, जो 9.5kW (12.9hp) की पीक पावर और 48Nm का टॉर्क देती है। Yamaha का दावा है कि बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इन दोनों बैटरी में ‘हाई-एनर्जी-टाइप सेल’ का इस्तेमाल किया गया है। इस ई-स्कूटर की IDC रेंज 117km है और वेट 139kg है।

फीचर्स

Yamaha Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर में TFT स्क्रीन है, जिसमें तीन राइडिंग मोड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन इंस्ट्रक्शन्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा है। इसमें स्मार्ट की सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और सिंगल-चैनल ABS भी दिया गया है।

 

 

 

 

Exit mobile version