ऑटो डेस्क: Yamaha XSR 155 नए रंग में लॉन्च कर दी गई है। यह बाइक Metallic Black रंग में लाई गई है। इसकी कीमत 1.59 लाख रुपये की एक्स शोरूम रखी गई है। Yamaha XSR 155 में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। चलिए जानते हैं इस बाइक के बारे में…
इंजन

इस बाइक में 155cc इंजन दिया गया है, जो 13.5 किलोवाट की पावर और 14.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
फीचर्स
Yamaha XSR 155 Metallic Black में गोल्डन यूएसडी फॉर्क्स, सिंगल सीट, डेल्टा बॉक्स फ्रेम, असिस्ट और स्ल्पिर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 17 इंच पहिए, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, यामाहा वाई कनेक्ट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यामाहा मोटर इंडिया के चेयरमैन हाजिमे आओटा ने कहा कि यह बाइक और रंग उन राइडर्स के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करने के बारे में है, जो एक आकर्षक पैकेज में विशिष्टता, प्रदर्शन और स्टाइल की तलाश करते हैं। हम ऐसे उत्पाद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो स्वामित्व का गौरव और शुद्ध राइडिंग का रोमांच प्रदान करते हैं।