Site icon Dainik Savera Times

बेंगलुरु में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात, कर्नाटक समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया। खासकर होरमावु इलाके में घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

होरमावु में बुरा हाल
भारी बारिश के बाद ग्राउंड फ्लोर के घरों में पानी भर गया। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घर का सामान बर्बाद हो गया। लोग घुटनों तक पानी में चलकर घर से निकलने को मजबूर हुए। इलाके की सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक ठप हो गया और वाहन डूबते दिखे।

शहर की जल निकासी व्यवस्था फेल
अचानक आई तेज बारिश से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो गई। कई सड़कें नालों में बदल गईं, जिससे आम लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो गई। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रफ्तार भी धीमी हो गई और यात्री फंसे रहे।

मौसम विभाग का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण कर्नाटक, असम, मेघालय और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे के बीच बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में तेज तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश शहर में लगातार एक सप्ताह से बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात भी तेज बारिश हुई, जो कई घंटों तक जारी रही थी।

आईपीएल मैच भी रद्द
शनिवार को बारिश के चलते आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाना था मुकाबला। बारिश के कारण दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन का भी समय प्रभावित हुआ। RCB ने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अभ्यास किया। KKR ने शाम 5 बजे के बाद अभ्यास शुरू किया, लेकिन 90 मिनट में ही खत्म करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Day 12: दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 1400 करोड़ के करीब, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Exit mobile version