Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार में पीछे दूल्हे के साथ बैठी 1.2 लाख की दुल्हन, अचानक से आने लगी अजीब आवाज, ड्राइवर ने रोकी कार फिर…

October 26, 2024

कार में पीछे दूल्हे के साथ बैठी 1.2 लाख की दुल्हन, अचानक से आने लगी अजीब आवाज, ड्राइवर ने रोकी कार फिर…

बदायूं। देश भर से अजीबो-गरीबो मामला हमेशा सामने आता रहता है। इसी बीच यूपी के बदायूं से आया है। जहां, दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शादी के बाद विदा कराकर युवक जैसे ही अपनी दुल्हन को लेकर कस्बे से निकला। इसी दौरान दुल्हन ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। अचानक ऐसी आवाज सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। कार रुकते ही दुल्हन व उसका भाई कार से उतरकर भाग निकले। हालांकि लोगों ने दुल्हन को दौड़ाकर पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 1.20 लाख रुपये लेकर शादी करा दी। शादी के बाद जाते समय दुल्हन ने शोर मचा दिया। कार रुकते ही दुल्हन व उसका भाई कार से उतरकर भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी करके दुल्हन और उसके भाई को पकड़ लिया और पुलिस को भी बुला लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। दुल्हन और उसका भाई पुलिस हिरासत में है।

फोन पर कहा… शादी करनी है तो हमारे पास कुछ लड़कियां हैं
थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नरेशपाल काफी दिन से अपने बेटे रवि की शादी कराना चाह रहे थे। तमाम लोगों से बेटे की शादी कराने के लिए कहा, लेकिन शादी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह नरेशपाल के पास दातागंज निवासी दो लोगों ने फोन कर कहा कि अगर अपने बेटे की शादी करनी है तो हमारे पास कुछ लड़कियां हैं, आकर पसंद कर लो। इसके बाद नरेशपाल अपने बेटे रवि और कुछ ग्रामीणों के साथ दातागंज पहुंच गए। वहां पर दो युवतियां थीं, इसमें से एक को नरेशपाल ने अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया। रवि और उस युवती की शादी करा दी गई।

लोगों ने दुल्हन को दौड़ा कर पकड़ा
नरेशपाल ने 1.20 लाख रुपये दे दिए। रवि दुल्हन को कार में लेकर अपने घर के लिए चल दिया। साथ में दुल्हन का भाई भी था। जैसे ही वह दातागंज से निकले तो दुल्हन और उसके भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक ने कार रोकी तो दोनों उतरकर भागने लगे। लोगों ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस दुल्हन और उसके भाई को थाने ले गई। सीओ केके तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन व उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें