Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi Mann Ki Baat: बोले पीएम-जी20 के सफल आयोजन से हर भारतीय की खुशी दोगुनी हुई

September 24, 2023

PM Modi Mann Ki Baat: बोले पीएम-जी20 के सफल आयोजन से हर भारतीय की खुशी दोगुनी हुई

नई दिल्ली। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 105वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करने में हमेशा खुशी होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को इस समूह का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 105वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए जी20 में ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा’ बनाए जाने के भारत के सुझाव का भी उल्लेख किया और कहा कि आने वाले सैकड़ों वर्षों तक यह विश्व व्यापार का आधार बनेगा और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इसका सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ।

इसी कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जी20 के सफल आयोजन से हर भारतीय की खुशी दोगुनी हुई। भारत ने जी श्याम के साथ अफ्रीकन यूनियन को जी20 का सदस्य बनाया यह अपने आप में एक गौरव की बात है।

                         

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें