Site icon Dainik Savera Times

Travel ban in US : 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में No Entry… राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला

One Big Beautiful Bill

One Big Beautiful Bill

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसके तहत उन्होंने अफगानिस्तान, म्यांमार और 10 अन्य देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य खतरों को देखते हुए लिया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

किस-किस देश पर लगाया गया बैन ?

आपको बता दें कि ट्रंप सरकार के अनुसार, 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। ये देश हैं…

-अफगानिस्तान

-म्यांमार

-चाड

-कांगो गणराज्य

-इक्वेटोरियल गिनी

-इरिट्रिया

-हैती

-ईरान

-लीबिया

-सोमालिया

-सूडान

-यमन

इसके साथ ही, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश को आंशिक रूप से बैन किया जाएगा।

ट्रंप ने क्यों लिया यह फैसला?

दरअसल, ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिका की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। राष्ट्रपति ने बताया कि विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उनका मानना है कि कई देश वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में अवैध रूप से रहते हैं, और यह समस्या भी इस फैसले के जरिए हल की जाएगी। अमेरिकी सरकार का मानना है कि ये कदम देश में अवैध आप्रवासन और आतंकवाद की संभावना को कम करेगा। इस फैसले का असर 9 जून से लागू होगा।

ट्रंप का पहले का यात्रा प्रतिबंध

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने यात्रा प्रतिबंध से जुड़ा फैसला लिया हो। 2017 में उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कुछ मुस्लिम देशों पर भी यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिससे हजारों पर्यटकों, कारोबारी और अन्य लोग अमेरिका की यात्रा करने में अटक गए थे। उस समय, कई लोगों को यात्रा पूरी करने से पहले ही अमेरिका से वापस भेज दिया गया था। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने उन लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखाया था जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे।

यह कदम अमेरिका की सुरक्षा को लेकर ट्रंप सरकार का एक बड़ा फैसला है। हालांकि, यह कदम कई देशों के नागरिकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, लेकिन सरकार का कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और देश में अवैध आप्रवासन को रोकने के लिए आवश्यक है। इसके प्रभाव और देशों के साथ रिश्तों पर क्या असर होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Exit mobile version