Site icon Dainik Savera Times

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में 14 लोगों की मौत, 74 को बचाया गया

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में ‘होर्डिंग’ गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढक़र 14 हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हैं। नगर निगम अधिकारियों ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबी अवैध होर्डिंग गिर गई थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेड़ा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मुंबई दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ चलाए जा रहे बचाव अभियान के लिए दो टीम तैनात की हैं।

Exit mobile version