Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 किलो अफीम समेत 2 गिरफ्तार, 80,000 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद

April 24, 2023

1 किलो अफीम समेत 2 गिरफ्तार, 80,000 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद

समराला : समराला पुलिस ने 1 किलो अफीम बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार समराला पुलिस ने गांव हैडों के पास लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे रोड़ पर बने बस स्टैंड पर शक के आधार पर तलाशी ली तो बलदेव सिंह उर्फ पप्पा से 1 किलो अफीम बरामद हुई। समराला डी.एस.पी. ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बलदेव ने बताया कि वह यह अफीम कुलदीप शर्मा से लेकर आया है और आगे भी उससे लेकर आता है। इसके बाद पुलिस ने कुलदीप शर्मा के पते पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 80,000 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। यह ड्रग मनी वही है जिससे आरोपी बलदेव ने 1 किलो अफीम खरीदी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें