Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक में हुई 20 लाख की डकैती

अमृतसर के रानी का बाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 20 लाख की डकैती का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है जब दो हथियारबंद लोगों ने बैंक से करीब 20 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश एक हथियारबंद व्यक्ति बैंक में घुसा और कैशियर पर पिस्टल तान दी। उसका दूसरा साथी बाहर स्कूटर पर इंतजार कर रहा था। जिसके बाद दोनों कैश लेकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए। पुलिस को दी गई सुचना के बाद डीसीपी (जांच) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version