Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज बदल नहीं सकेंगे गुलाबी नोट तो… पिछले नोटबंदी के तरह केवल कागज के काम आएंगे ये नोट

September 30, 2023

आज बदल नहीं सकेंगे गुलाबी नोट तो… पिछले नोटबंदी के तरह केवल कागज के काम आएंगे ये नोट

2000 Rupee Note: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी की गई तिथि के अनुसार 2,000 रुपये के नोटों को वापस लाने या बदलने की अंतिम तिथि आज है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, 1 अक्टूबर से बैंकनोट का मूल्य समाप्त हो जाएगा और यह सिर्फ कागज का एक और टुकड़ा होगा। रिजर्व बैंक ने यह साफ कर दिया है कि वह 2000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाने वाला है. ऐसे में आपके पास 2000 के नोट बदलने का आज आखिरी मौका है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, 1अक्टूबर से बकनाट का मूल्य समाप्त हो जाएगा और यह सिर्फ कागज का एक और टुकड़ा होगा। केंद्रीय बैंक द्वारा 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा के चार महीने बाद अब नोट बदलने की तिथि समाप्त हो रही है।

देशभर की बैंक शाखाओं में 2 हजार के नोट हुए कम
देशभर की बैंक शाखाओं में अब बहुत ही कम संख्या में 2 हजार रुपये के नोट आ रहे हैं. इस बार बैंकों में नोट जमा करते समय किसी प्रकार की मारमारी नहीं है. वहीं बैंक कर्मचारी भी नोट जाम करने आ रहे ग्राहकों को शिकायत का मौका नहीं दे रहे हैं। अगर आपके पास 2000 के नोट है तो जल्दी से अपनी नजदीकी बैंक शाखा में पहुंचकर इन्हें बदल सकते है। इसके बाद ये नोट किसी काम के नहीं रहेंगे।



ऐसे बदल सकते हैं आप 2000 के नोट
बैकों को मिले निर्देशों के अनुसार फिलहाल अंतिम तारीख तक वहां दो हजार के नोट बदले या जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए आपके खाते का केवायसी होना जरूरी है, जिसके बाद आप 2 हजार रुपये से 20 हजार रु. तक जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे कुल्हड़ पिज्जा के Sehaj Arora! सुनिए Social Media पर फैली खबर का असली सच!

आरबीआई ने नोट को बंद करने का फैसला क्यों किया
आरबीआई ने अधिनियम, 1934 की धारा 24 (1) के तहत नवंबर 2016 में 2000 रुपये मूल्यवर्ग के नोट पेश किए गए थे। ऐसा उस समय प्रचलन में मौजूद सभी 500 और 1000 रुपये बैंकनोटों के बैंक नोटकों की कानूनी मुद्रा की स्थिति को वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था की मुद्रा आवश्यकता को तेजी से पूरा करने के लिए किया गया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें