नेशनल डेस्क: मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने कई इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर 203 हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इन हथियारों में राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और कई प्रकार के गोला-बारूद शामिल हैं।
यह अभियान 3 जुलाई, 2025 की रात से 4 जुलाई, 2025 की सुबह तक मणिपुर के पहाड़ी जिलों में चलाया गया। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इन इलाकों में हथियार और विस्फोटक छिपाए गए हैं, जिसके बाद मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमों ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान, मणिपुर के टेंग्नौपाल, कांगपोकपी, चंदेल और चुराचांदपुर जिलों में कई जगहों पर छापे मारे गए, और वहां से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
-21 इंसास राइफल
-11 एके सीरीज राइफल
-26 एसएलआर राइफल
-2 स्नाइपर राइफल
-3 कार्बाइन
-3 ग्रेनेड लांचर
-6 पिस्तौल
-17 पीटी 303 राइफल
-251 एमएम मोर
इसके अलावा, गोला-बारूद और विस्फोटकों में 30 आईईडी, 10 ग्रेनेड, 29 “5.56 मिमी” गोलियां, 80 “7.62 मिमी” गोलियां और 9 पोम्पी गोले शामिल हैं। मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है, जो सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों का हिस्सा है।
सुरक्षाबलों ने मणिपुर के लोगों से अपील की है कि वे पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में दें। सुरक्षा अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे इस तरह के अभियान निरंतर चलाएंगे ताकि मणिपुर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...