
गुजरात डेस्क : गुजरात के अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का यह विमान 171 अहमदाबाद से लंदन जा रहा था तभी अचानक से यह घटना हो गई। जानकारी के अनुसार इस एयर इंडिया के इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। जिसमें से 230 यात्री थे और अन्य चालक दल के लोग सवार थे। वहीं अब इस विमान में सवार पैसेंजरों की लिस्ट सामने आ गई है।
विमान में सवार पैसेंजरों की लिस्ट आई सामने









भारतीय सेना, Air Force और (NDRF) घटनास्थल पर पहुंची
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, भारतीय सेना, वायुसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में विमान के मलबे से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे आसपास की इमारतों में भी आग लग गई। वहीं एयर इंडिया ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी साझा करेंगे।
DGCA और Air India ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी
इस दुर्घटना के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की और उन्हें अहमदाबाद जाने और प्रभावित लोगों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वर्तमान में, DGCA और एयर इंडिया दोनों ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। विमान के मलबे से प्राप्त सबूतों के आधार पर, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...