विज्ञापन

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नेशनल डेस्क: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान से प्रभावित.

- विज्ञापन -

नेशनल डेस्क: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान से प्रभावित होकर तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से राजेश कशय़प आमदई एरिया जनमिलिशिया का कमांडर था। उसके सिर पर तीन लाख रुपए का इनाम है।

जनताना सरकार का अध्यक्ष था कोसा माड़वी 
अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह नक्सली कोसा माड़वी जनताना सरकार का अध्यक्ष था। उसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम है। नक्सली छोटू कुंजाम चेतना नाट्य मंच (सीएनएम) का सदस्य था। उसके सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

अब तक कुल 953 नक्सलियों ने सरेंडर किया
अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर तथा संगठन में अमानवीय बर्ताव, आधारहीन विचारधारा और शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 224 इनामी माओवादियों सहित कुल 953 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Latest News