Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस देश में फेसबुक, एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

September 4, 2025

इस देश में फेसबुक, एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली। नेपाल सरकार ने देश में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर (एक्स) और अन्य 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन करने का फैसला किया है। सरकार ने इसके लिए नेपाल टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी को आदेश जारी कर दिया है। नेपाल ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को देश में रजिस्टर करने के लिए पहले अल्टीमेटम दिया था। लेकिन, कई बड़ी कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। डेडलाइन खत्म होने के बाद सरकार ने उन्हें बैन करने का निर्णय लिया।

 

कौन-कौन से प्लेटफॉर्म पंजीकृत हैं

  • नेपाल में वाइबर, टिकटॉक, वीटॉक और निंबज़ जैसे प्लेटफॉर्म पहले से ही पंजीकृत हैं।
  • टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी का पंजीकरण अभी प्रक्रिया में है।
  • फेसबुक, ट्विटर (एक्स) और व्हाट्सएप जैसी बड़ी कंपनियों ने अभी तक पंजीकरण शुरू नहीं किया।
  • संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रतिबंध पूरे नेपाल में लागू होगा।

 

बैठक में लिया गया निर्णय
गुरुवार को हुई बैठक में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, मंत्रालय के अधिकारी, नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण के प्रतिनिधि, दूरसंचार ऑपरेटर और इंटरनेट सेवा प्रदाता शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि जिन प्लेटफॉर्म्स ने पंजीकरण नहीं कराया है, उन पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाएगा।

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, चाहे वे घरेलू हों या विदेशी, को अनिवार्य रूप से पंजीकृत करना होगा और अवांछित सामग्री की निगरानी करनी होगी। इसके बाद कैबिनेट ने कंपनियों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।

 

बैन किए गए प्लेटफॉर्म्स की सूची
फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर, लिंक्डइन, स्नैपचैट, रेडिट, डिस्कॉर्ड, पिंटरेस्ट, सिग्नल, थ्रेड्स, वीचैट, क्वोरा, टम्बलर सहित अन्य प्रमुख सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लागू किया गया। इसके अलावा क्लबहाउस, रंबल, एमआई वीडियो, एमआई वाइके, लाइन, इमो, जालो, सोल और हमरो पैट्रो जैसे प्लेटफॉर्म्स भी बैन किए गए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें