नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़े अभियान में 27 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए माओवादियों में भारत के सबसे बड़े नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं। बसवराजू को नक्सल आंदोलन का सबसे बड़ा नेता और रीढ़ की हड्डी माना जाता था।
यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के तहत की गई थी, जिसे छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टालु हिल्स (KGH) के पास चलाया गया। यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों के लिए अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।
Proud of our forces for this remarkable success. Our Government is committed to eliminating the menace of Maoism and ensuring a life of peace and progress for our people. https://t.co/XlPku5dtnZ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2025
सुरक्षाबलों की इस सफलता पर गर्व: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि उन्हें सुरक्षा बलों की इस सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार माओवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि आम लोगों को शांति और विकास का जीवन मिल सके।
अमित शाह ने भी सराहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस ऑपरेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में पहली बार किसी महासचिव स्तर के माओवादी नेता को मार गिराया गया है। उन्होंने इसे नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता बताया।
2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना मकसद: शाह
अमित शाह ने बताया कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के बाद अब तक 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि मोदी सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाए।
एक जवान घायल, ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि राज्य सरकार मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, लेकिन ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के जज्बे और उनकी मेहनत का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है, जिससे नक्सलवाद को कमजोर करने में बड़ी मदद मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...