नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने ईमेल के जरिए दिल्ली उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरे ईमेल में सीधे उच्च न्यायालय के कर्मचारियों को निशाना बनाया गया है। ईमेल में लिखा था, “पवित्र शुक्रवार के विस्फोटों के लिए पाकिस्तान और तमिलनाडु की मिलीभगत। न्यायाधीश कक्ष/अदालत परिसर में 3 बम रखे गए। दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें।”
अदालत परिसर में तीन बम होने की चेतावनी
सूत्रों ने बताया कि इस पत्र में पाकिस्तान का हाथ होने का दावा किया गया है और अदालत परिसर में तीन बम होने की चेतावनी दी गई है। धमकी ईमेल “(kanimozhi.thevidiya@outlook.com)(mailto:kanimozhi.thevidiya@outlook.com)” आईडी से भेजा गया था। ईमेल में आगे लिखा था, “पुलिस के अंदर 2017 से तैयारियां चल रही हैं। उदाहरण के तौर पर, आपके दिल्ली उच्च न्यायालय में आज हुआ विस्फोट पिछले झांसों के संदेह को दूर कर देगा। न्यायाधीश कक्ष दोपहर की इस्लामी नमाज़ के तुरंत बाद फट जाएगा।”
#WATCH | Delhi | Delhi High Court receives a bomb threat via mail. Precautionary measures taken by the Delhi police and the court has been vacated. Delhi Police and fire teams present at the spot. pic.twitter.com/5FIrVXKSj5
— ANI (@ANI) September 12, 2025
सभी बेंच तुरंत स्थगित कर दी गईं, वकीलों को बाहर निकाला
इस धमकी के चलते दिल्ली उच्च न्यायालय में अचानक सुरक्षा संकट उत्पन्न हो गया। अदालत परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई और कार्यवाही बाधित हो गई। सभी बेंच तुरंत स्थगित कर दी गईं और वकीलों, कर्मचारियों और वादियों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया।
मुख्यमंत्री सचिवालय को भी मिले थे धमकी भरे ईमेल
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इससे पहले 9 सितंबर को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज और मुख्यमंत्री सचिवालय को भी बम धमकी वाले ईमेल मिले थे। इन ईमेल में एमएएमसी और मुख्यमंत्री सचिवालय में संभावित विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।
#WATCH | Delhi | Delhi High Court receives a bomb threat via mail. Precautionary measures taken by the Delhi police and the court has been vacated. https://t.co/7mQhpAsLsU pic.twitter.com/IYOFFbna4n
— ANI (@ANI) September 12, 2025
28 अगस्त को 20 कॉलेजों बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत करीब 20 कॉलेजों को बम धमकी वाले ईमेल मिले थे, जिन्हें जांच के बाद फर्जी पाया गया। पुलिस का अनुमान है कि इन ईमेल को भेजने वाले ने VPN का उपयोग किया था। इस पूरे मामले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है।

