Site icon Dainik Savera Times

Jabalpur Accident : एक झपकी ने ली 3 लोगों की जान, 25 से अधिक हुए घायल

Jabalpur Accident : मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार सुबह नागपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सुबह लगभग चार बजे बरगी थाना क्षेत्र में रमनपुर घाटी में हुई। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन चालक को झपकी आने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी मलम्मा (45), नागपुर निवासी शुभम मेश्रम (28) और अमोल खोडे (42) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को लखनादौन और जबलपुर शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version