Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस इलाके के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को आया ई-मेल…मचा हड़कंप

January 24, 2025

इस इलाके के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को आया ई-मेल…मचा हड़कंप

Bomb threat schools in Vadodara : गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। भायली क्षेत्र में स्थित नवरचना स्कूल के प्रिंसिपल को एक ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसमें दावा किया गया कि पाइपलाइन में बम रखे गए हैं। धमकी भरा ईमेल शुक्रवार तड़के चार बजे आया।

[videojs_video url="https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2025/01/GURJRAT.mp4"]

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम

सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस), क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर छात्रों को आज छुट्टी दे दी गई है।

बीडीएस की टीम गहन जांच करने नवरचना स्कूल और विश्वविद्यालय पहुंची। बीडीएस टीम ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण करना शुरू कर दिया, जबकि क्राइम ब्रांच और पीसीबी पुलिस की टीमें भी तलाशी अभियान में शामिल हो गईं।

सूत्रों के अनुसार, नवरचना स्कूल में वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं के बच्चे भी पढ़ते हैं। पुलिस ने बम की धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

बीते दिन मुंबई के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते गुरुवार को मुंबई के जोगेश्वरी और ओशिवारा इलाकों में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया था। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते की एक टीम स्कूल परिसर पहुंची और जांच शुरू की थी। ईमेल में दावा किया गया था कि बम अफजल के गिरोह ने लगाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें