Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा:कई गाड़ियां आपस में टकराई, आग लगने से 32 लोगों की दर्दनाक मौत

काहिरा : मिस्र के बेहेरा गवर्नरेट के पास एक रेगिस्तानी सड़क पर शनिवार को कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। देश के स्वास्थ्य मंत्रलय ने यह जानकारी दी। सुरक्षा जांच से पता चला कि दुर्घटना बेहेरा के पास काहिरा-अलेक्जेंड्रिया रेगिस्तानी सड़क पर जा जा रही एक कार से तेल रिसाव के कारण हुई थी। मंत्रालय ने बाद के बयानों में कहा कि यात्रियों को ले जा रही बस से टकराने के कारण कई कारों में आग लग गई।

सरकारी अहराम अखबार ने घटनास्थल पर मौजूद एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से कहा, ‘‘दुर्घटना में कुल 64 वाहन शामिल थे, जिनमें 29 कारें जल गईं।’’ मंत्रलय ने कहा कि उसने घायलों को बचाने के लिए 20 एम्बुलेंस भेजी थीं, जिनमें से तीन को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसमें कहा गया है कि अन्य 60 घायलों को पास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अहराम ने डॉक्टरों का हवाला देते हुए पुष्टि की कि दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों में से अधिकांश बच्चे है।

अहराम ने कहा कि त्रसदी की आपराधिक जांच का आदेश दिया गया है। मिस्र में तेज गति, सड़कों के खराब रखरखाव और यातायात कानूनों के ढीले कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाएं हर साल हजारों लोगों की जान ले लेती हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मिस्र ने यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपने सड़क नेटवर्क को उन्नत किया है।

Exit mobile version