Site icon Dainik Savera Times

छठ घाट की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 4 बच्चे, गांव में पसरा मातम

नेशनल डेस्क: बिहार के भागलपुर जिले से छठ पूजा की तैयारियों के बीच एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में रविवार को चार मासूम बच्चे गंगा नदी में डूब गए। हादसा तब हुआ जब बच्चे छठ घाट की सफाई और तैयारी में मदद करने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे।

यह भी पढ़ें:  श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पसलियों में लगी थी चोट

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नहाते समय एक बच्चा अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बाकी बच्चे भी नदी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई में चले गए और डूब गए। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो बच्चों की पहचान की प्रक्रिया जारी

मृत बच्चों की पहचान नवटोलिया गांव के मिथिलेश कुमार के बेटे प्रिंस कुमार (10 साल) और किशोरी मंडल के बेटे नंदन कुमार (10 साल) के रूप में हुई है। बाकी दो बच्चों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे 10 से 14 साल की उम्र के थे और छठ पूजा की तैयारी में उत्साह के साथ घाट पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  बिहार चुनाव के बीच बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन 4 नताओं को पार्टी से निकाला

घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और बचावकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। पूरे नवटोलिया गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है। खुशियों के माहौल में आई यह दुखद घटना छठ पर्व की तैयारियों को गमगीन कर गई।

Exit mobile version