Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश बैठे लखबीर लांडा गैंग के 4 गुर्गे हथियार सहित गिरफ्तार

February 10, 2023

विदेश बैठे लखबीर लांडा गैंग के 4 गुर्गे हथियार सहित गिरफ्तार

जालंधर (पंकज) : जालंधर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह की टीम ने लूटपाट व फिरौती मांगने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार यह बदमाश विदेश में बैठे लखवीर सिंह लांडा गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 1 देसी पिस्टल 9 एमएम सहित 02 जिंदा कारतूस 9 एमएम, 2 देसी पिस्टल 32 बोर सहित 10 जिंदा कारतूस 32 बोर, 1 देसी कट्टा 12 बोर एवं 01 जिंदा रोंड 12 बोर, 2 खाली मैगजीन 32 बोर और 2 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय कुमार, अमरदीप सिंह उर्फ ​​पटवारी, सूरज सिंह और राहुल लाहोच बताए जा रहे हैं। सभी को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में इनसे और भी कई खुलासे होने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें