Dainik Savera Times

₹430 करोड़ खर्चा, 250 VIP गेस्ट, Amazon मालिक Jeff Bezos आज Lauren Sanchez संग कर रहे दूसरी शादी, जानिये इस शादी में कौन-कौन बना मेहमान

Jeff Bezos and Lauren Sanchez Wedding : दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान और अमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस आज शुक्रवार 27 जून को अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज से शादी कर रहे हैं। यह शादी इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में हो रही है और इसे “सदी की शादी” कहा जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाला भव्य समारोह गुरुवार को शुरू हो चुका है। वेनिस को एक तरह से सुरक्षा किले में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस तैनात है ताकि किसी तरह का विरोध या हंगामा न हो।

शादी की लागत 50 मिलियन डॉलर

-इस शादी पर लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 430 करोड़ रुपये) खर्च होने का अनुमान है।

-ये खर्च इसे दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक बनाता है।

कौन-कौन है मेहमानों की लिस्ट में?

करीब 200-250 खास मेहमान इस शादी में शामिल हो रहे हैं, जिनमें दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां शामिल हैं:

भारत से नताशा पूनावाला का नाम भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल

नताशा पूनावाला का नाम फैशन शो या मेट गाला में बहुत चर्चा में रहा था। वह सिर्फ एक ग्लैमर आइकन ही नहीं हैं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन और समाजसेविका भी हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1981 को पुणे (मुंबई के पास) हुआ था। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया। उनके पति आदार पूनावाला हैं, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO हैं। ये वही कंपनी है जिसने कोरोना के समय भारत के लिए कोविशील्ड वैक्सीन बनाई थी।

 

लॉरेन सांचेज पेशे से न्यूज एंकर हैं

मिली जानकारी के अनुसार जेफ बेजोस की होने वाली पत्नी लॉरेन सांचेज पेशे से जर्नलिस्ट और न्यूज एंकर हैं। सांचेज और बेजोस करीब छह साल से साथ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेजोस ने उन्हें 2023 में एक प्लैटिनम डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था, जिसकी कीमत करीब 34 मिलियन डॉलर (लगभग 2530 करोड़ रुपये) थी।

कहां होगी शादी?

-शादी वेनिस के द्वीप सैन जियोर्जियो मैगीगोर पर हो रही है।

-ये स्थान सेंट मार्क स्क्वायर के सामने है और इसमें एक बड़ा ओपन-एयर एम्फीथिएटर है।

-वहां ओपेरा सिंगर एंड्रिया बोसेली के बेटे माटेओ बोसेली परफॉर्म करेंगे।

 

 

लॉरेन सांचेज की ड्रेस और फैशन स्टाइल

-लॉरेन ने शादी के तीन दिन के लिए 27 अलग-अलग ड्रेस तैयार करवाई हैं।

-मशहूर फैशन डिज़ाइनर डोमेनिको डोल्से खुद डिज़ाइनिंग का काम देख रहे हैं।

वेनिस पहुंचने का स्टाइल

-बेजोस और सांचेज हेलीकॉप्टर से वेनिस पहुंचे और उन्होंने Aman होटल में रुकना चुना।

-यहां हर दिन का किराया 4000 यूरो (लगभग 4 लाख रुपये) है।

शादी के लिए कितनी फ्लाइट्स आईं?

-रिपोर्ट के अनुसार, शादी में शामिल होने के लिए 95 प्राइवेट जेट्स ने वेनिस एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति मांगी है।

2023 में लॉरेन सांचेज संग की थी सगाई 

वेनेटो के क्षेत्रीय प्रमुख लुका जिया के अनुसार जेफ बेजोस और सांचेज ने वेनिस को 30 करोड़ रुपये (3 मिलियन यूरो) का दान दिया है। इससे स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को रोजगार मिला है। जेफ बेजोस की पहली पत्नी मैकेंजी स्कॉट से 25 साल की शादी 2019 में टूटी। इसके बाद 2023 में उन्होंने लॉरेन सांचेज से सगाई की थी।

 

Exit mobile version